देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज, अटल सेतु, का उद्घाटन आज हो रहा है। इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर बहुत ही सरल बनाएगा। इस ब्रिज का अधिकांश हिस्सा पानी पर है, जो इसे और भी अनोखा बनाता है। इसके उद्घाटन के साथ ही मुंबई से नवी मुंबई तक की यात्रा सिर्फ 20 मिनट में पूरी होगी। यह ब्रिज देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होने के साथ-साथ कई मायनों में विशेष है। इसका निर्माण 10 देशों के एक्सपर्ट्स और 15,000 स्किल्ड वर्कर्स की मदद से किया गया है।

इस ब्रिज को तैयार करने में 17,840 करोड़ रुपये लागत आई है। यह ब्रिज भूकंप के झटकों और समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 वर्ष तक स्थिर रहने की क्षमता रखता है। ब्रिज पर वाहनों को 100 किमी की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की अनुमति दी गई है। एमटीएचएल शिवरी से शुरू होकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में जाकर समाप्त होती है। इसके साथ ही कार चालकों को अब 250 रुपये का टोल भी देना होगा। एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस ब्रिज के खुलने के बाद, मुंबई से नवी मुंबई तक की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी, जो ट्रैफिक को कम करेगा और यात्रियों को समय बचाएगा।

Rohan a young news writer and reporter with 2 years of experience, excels in content writing, latest news analysis, and ground reporting. His dedication to delivering accurate and timely information sets...