मुंबई-पुणे के बीच सफर करने वालों के लिए अटल सेतु मुख्य खबर बन गयी है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने शिवनेरी बस का संचालन अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) से शुरू करने का फैसला लिया है। यह निर्णय लिए जाने के बाद मुंबई से पुणे के बीच की यात्रा की अवधि 1 घंटे कम हो जाएगी।

मंडल की इस पहल के बाद मुंबई से पुणे के बीच की यात्रा की अवधि 1 घंटे कम होगी। अब पुणे स्टेशन- मंत्रालय और स्वारगेट-दादर शिवनेरी बसों का संचालन अटल सेतु से किया जाएगा। यह बस पुणे से होते हुए पनवेल, शिवडी के मार्ग से मंत्रालय और दादर पहुंचेगी।

मंडल के अनुसार, पुणे स्टेशन से मंत्रालय की बस सुबह 6.30 बजे और स्वारगेट से दादर की बस सुबह 7 बजे छूटेगी। यह बस 11 बजे और 1 बजे मंत्रालय और दादर से पुणे की तरफ रवाना होगी।

अटल सेतु से गुजरने वाले शिवनेरी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करने होंगे। मंडल ने शिवनेरी बसों के किराए की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अब तक मंत्रालय या दादर से छूटने वाली यह दोनों शिवनेरी बस सायन, छेडानगर जंक्शन होकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे तक पहुंचती है। वहीं, अटल सेतु के जरिए बस 20 से 30 मिनट में मुंबई से रायगड जिले तक पहुंच सकेगी। इससे यात्रियों का करीब 1 घंटे का समय बचेगा।

Rohan a young news writer and reporter with 2 years of experience, excels in content writing, latest news analysis, and ground reporting. His dedication to delivering accurate and timely information sets...