उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यहां कभी तेज धूप और कभी बारिश होने का सिलसिला जारी है। अभी भी ऐसा ही मौसम आने वाले दिनों में भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में फिर से बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
लखनऊ के अभय सिंह राठौड़ ने बताया कि मौसम की यह अनियमितता आम जनता को परेशानी में डाल रही है। चंद दिन पहले ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी, लेकिन फिर तेज धूप का दौर आ गया। इससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि, 4 तारीख से फिर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान दोनों हिस्सों में तेज हवाओं की उम्मीद भी जताई गई है। वहीं, 3 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ गरज की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह, 6 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी भागों में बारिश की संभावना है। 7 अप्रैल को फिर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एल-निनो परिस्थितियों के प्रभाव से अप्रैल 2024 और आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। यहां उष्ण लहर की समेकित अवधि भी अनुमानित से अधिक होने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।